अपील
महोदय , आपको यह जानकर अपार प्रसन्नता होगी कि, महाभारत काल से लेकर आजाद भारत तक के काल खंड में अपनी ऐतिहासिक भूमिका निभाने वाला " यदुवंश समाज " अब प्रचार-प्रसार की उस दुनिया में प्रवेश करने जा रहा है , जिससे अब तक यादव समाज अछूता रहा अथवा नहीं की स्थिति में है। भारत ही नहीं दुनिया के तमाम देशों में राजनीति, व्यापार , शिक्षा सहित राष्ट्र हित के तमाम कार्यों में अपना परचम लहराने वाला यदुवंश समाज आज मीडिया के क्षेत्र में अपनी मजबूत भागीदारी के लिए संघर्ष कर रहा है। ऐसे समय में " यदुवंश गौरव " नामक एक ऐसी राष्ट्रीय मासिक पत्रिका का प्रकाशन मुंबई से होने जा रहा है , जो यादव समाज की ख्याति का परचम लहराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है।
" यदुवंश गौरव " हर महीने आपतक समाज के उन सराहनीय कार्यों , ऐतिहासिक गाथा , राजनीति व व्यापार के क्षेत्र में अपनी मजबूत भागीदारी रखने वाले " समाज गौरव " से परिचय करायेगा , जो समाज की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेंगे। " यदुवंश गौरव " को मात्र पत्रिका बनाकर नहीं रखना है , बल्कि इसे एक सामाजिक एकता का आंदोलन अभियान बनाना है। हमें उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि, आप भी इस सामाजिक चेतना के अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनेंगे।
अभियान की इस प्रथम कड़ी में विज्ञापन स्वरूप आपकी शुभेच्छा सहर्ष आमंत्रित है।

No comments:
Post a Comment